देहरादून में दिगंबर धीमान नामक व्यक्ति की उसके दोस्तों ने हत्या कर दी। यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट पेशी के बाद वह दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। नेहरू कॉलोनी में बहस के दौरान उसे डंडे से मारा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने शव को हरिद्वार के पास फेंक दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर शव की तलाश शुरू कर दी है।

HighLights
- दोस्तों ने दिगंबर धीमान की देहरादून में हत्या की
- यौन उत्पीड़न मामले में पेशी के बाद पार्टी में घटना
- आरोपियों ने शव हरिद्वार के पास ठिकाने लगाया
देहरादून। दून में एक और हत्या का मामला सामने आया है। व्यक्ति को उसी के दोस्तों ने मौत के घाट उतार दिया और शव हरिद्वार की तरफ फेंककर आ गए। इस मामले में पुलिस एक आरोपित को हिरासत में लेकर शव की तलाश शुरू कर दी है।
दिगंबर धीमान निवासी शास्त्री नगर खाला वंसत विहार के खिलाफ वर्ष 2021 में यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ था।
नौ फरवरी को उसकी पॉक्सो कोर्ट मव पेशी थी, ऐसे में वह अपने पिता के साथ कोर्ट गया था। शाम को उसने अपने पिता को घर भेज दिया और खुद अपने दोस्तों के साथ नेहरू कालोनी क्षेत्र में पार्टी करने चला गया।
रात के समय उसकी अपने चार अन्य दोस्तों के साथ बहस हो गई, जहां एक नए उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। दिगंबर की वहीं मौत हो गई। इसके बाद आरोपितों ने टैक्सी बुक कर लाश को हरिद्वार क्षेत्र में ठिकाने लगा दिया।
वहीं, बेटा घर न पहुंचने पर उसके पिता ने 11 फरवरी को वसंत विहार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस शव की तलाश में जुट गई है।
